आज वार्ड क्रमांक 12, फिंगेश्वर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 11 में आयोजित सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताया एवं उनके साथ भोजन कर उनके चेहरे की मासूम मुस्कान और स्नेह का आनंद लिया।
बच्चों के साथ बिताया यह पल जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने वाला रहा। हमारी प्राथमिकता केवल विकास नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के सम्मान, पोषण और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर जनपद पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी साहू जी जिला पंचायत सभापति श्रीमती नंदनी साहू जी सहित क्षेत्र के सभी जनपद सदस्य, भाजपा के सम्माननीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सेवा, संस्कार और संवेदना के साथ—जनसेवा का संकल्प निरंतर जारी है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #आंगन_मिलन_उत्सव #सेवा_ही_संकल्प
@bjp4india @chhattisgarhcmo @bjpgariyaband @bjp4cgstate