सहारनपुर: गागलहेड़ी थाना पुलिस ने स्कूल का गेट और ट्यूबवेल का सामान चुराने वाले तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
सहारनपुर की गागलहेड़ी पुलिस ने क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से स्कूल से चोरी किया गया एक लोहे का दरवाजा, ट्यूबवेल से चोरी किया गया सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है।