ग्वालियर गिर्द: करोड़ों के घोटाले के आरोपी को फिर बनाया अकाउंटेंट, पार्षद पति ने एसीएस से की शिकायत
बाल भवन में पार्षद पति राजेश कौरव ने अपर मुख्य सचिव संजय दुबे को शुक्रवार दोपहर 3 बजे एक ज्ञापन सौपा है। जिसमें कहा गया है कि नगर परिषद इंदरगढ़ में पदस्थ लिपिक शिव शंकर पर संबल योजना के तहत करोड़ों का घोटाले का आरोप है उसके खिलाफ मुकदमा की दर्ज हुआ था और 4 महीने वो जेल में भी रहा लेकिन फिर भी उसे कार्य पर रख लिया गया है उसका निलंबन भी नहीं किया गया।