पथरिया: चंपत पिपरिया के पास पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, बाइक के उड़े परखच्चे, दोनो गंभीर घायल जिला अस्पताल भर्ती
Patharia, Damoh | Jun 23, 2026 पथरिया। दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर चंपत पिपरिया के पास सोमवार रात पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क किनारे खेत में जा गिरे। घायलों जय विश्वकर्मा और धर्मेंद्र को राहगीरों की सूचना पर डायल-112 टीम ने जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पिकअप और बाइक को चौकी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।