लातेहार: मालगाड़ी ने छीना युवक का हाथ-पैर, छिपादोहर में दर्दनाक हादसा; गंभीर हालत में एमएमसीएच रेफर
लातेहार: छिपादोहर थाना क्षेत्र के करिमाटी केड गांव निवासी 18 वर्षीय युवक रिंकेश भुइयां, पिता अखिलेश भुइयां, गुरुवार को दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। रेलवे लाइन पार करने के दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसका बांया पैर और दाहिना हाथ पूरी तरह कट गया।