मिर्ज़ापुर: नव विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पडरी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और हत्या के आरोप में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना पडरी क्षेत्र के बरजी मुकुंदपुर गांव में 24 वर्षीय विवाहिता गुड़िया की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में। पडरी पुलिस ने बुधवार की दोपहर 1:00 बजे तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुड़िया की मौत शनिवार रात करीब 11:30 बजे हुई थी जिसे ससुराल पक्ष ने वॉशरूम में चक्कर आने से गिरने का एक हादसा बताया था। मायका पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई हुई है।