नानपारा: नवाबगंज में डाकघर समय पर न खुलने पर गुस्साए लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत
नवाबगंज कस्बे में डाकघर समय पर न खुलने से नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को दोपहर 12 बजे तक डाकघर बंद रहने के कारण गुस्साए ग्रामीणों ने समय पर सेवाएं शुरू करने की मांग की। नवाबगंज स्थित डाकघर की स्थिति काफी खराब है। अक्सर समय पर न खुलने के कारण दूर-दराज से आने वाले लोगों को बिना काम के वापस लौटना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना