नर्मदापुरम: 13 एम.पी. बटालियन के बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर पर दी प्रस्तुति, सांसद रहे मौजूद
शनिवार को आयोजित एनसीसी कैंप के सांस्कृतिक कार्यक्रम में 13 एम.पी. बटालियन के कैडेट्स ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विषय पर आकर्षक एवं प्रेरणादायी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद उपस्थित रहे।नसांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने देशभक्ति साहस और राष्ट्रसेवा की भावना को मंच पर जीवंत करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति दी।