बाराबंकी जिले में शिक्षकों ने एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। इस बार मुद्दा है—सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी, यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर फतेहपुर ब्लॉक के शिक्षकों ने इस फैसले का विरोध किया।