बरबीघा नगर परिषद की उपसभापति निधि कुमारी के द्वारा रविवार को आसिया चक, माउर गांव में एक गरिमामयी सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वृद्धजनों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बुजुर्गों को राहत पहुंचाना था। उपसभापति निधि कुमारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का संचालन सामाजिक