बांसवाड़ा: एसपी कार्यालय में मादलदा प्रकरण पर निष्पक्ष जांच की मांग करने वाले परिजनों पर मुकदमा, उठे सवाल और सौंपा ज्ञापन
मादलदा गांव में डूंगरलाल यादव की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 3 मई 2026 को मृतक का शव उसके खेत में मिला था, जिसके सिर से खून बहता देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए और शांतिपूर्ण तरीके से डॉग स्क्वाड बुलाने की मांग रखी।