बांका: चुटिया पहाड़ गांव से किशोर लापता, महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Banka, Banka | Apr 4, 2026 चुटिया पहाड़ गांव से महिला नजमा खातून के 15 वर्षीय पुत्र मोहम्मद दिलशाद लापता हो गया है। घटना को लेकर महिला ने गांव के ही मोहम्मद इमरान पर पुत्र को लापता कर देने का आरोप लगाते हुए शनिवार की दोपहर बाद करीब 4 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी लिखित रूप से पुलिस को देते हुए बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस शिकायतों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।