कैराना: कांधला पुलिस ने मोहल्ला मिर्दगान और खैल निवासी दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय से थे वांछित
शामली एसपी एनपी सिंह के निर्देशानुसार कांधला पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम राशिद व सुक्का है। राशिद मोहल्ला मिर्दगान व सुक्का मोहल्ला खैल का रहने वाला है।