निघासन: डंडूरी गांव निवासी युवक शारदा नदी में डूबा, परिजनों ने भगा ले जाने के मामले में पूछताछ करने वालों पर लगाया आरोप
पढ़ुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत डंडूरी गांव निवासी युवक रमेश उर्फ छोटू से निघासन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के कुछ लोग किशोरी को पहले फैसला कर भाग ले जाने के मामले में पूछताछ करने के लिए लेकर गए थे। रमेश उर्फ छोटू शारदा नदी में डूब गया था। परिजनों ने पूछताछ करने वालों पर युवक को शारदा नदी में फेंकने का आरोप लगाया है।