निघासन: रमुआपुर गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को पीटा, पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
सिंगाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामापुर गांव निवासी पीड़ित पैकरमा पुत्र चुन्नीलाल से आज 3 अप्रैल 2025 को रास्ते में रोक कर गांव के पंचम पुत्र हीरई, बबलू पुत्र पंचम, मुनेश पुत्र श्री राम व जोडाना पत्नी पंचम ने रास्ते में रोक लिया और गाली गलौज किया था। विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित की जमकर पिटाई करदी थी।