बुरहानपुर जिले के ग्राम सारोला में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ग्रामीण सद्दू सुबह लगभग 7 बजे खेत से बाहर आ रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन चालक ने बुज़ुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सद्दू के पैर में गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल की टीम मौके पर पहुँची और घायल बुज़ुर्ग को तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया,