खंडवा नगर: खंडवा में स्कूल बसों पर परिवहन विभाग का एक्शन! 42 बसों की जांच, 8 पर कार्रवाई, ₹13 हजार का जुर्माना
खंडवा में बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। गुरुवार को इंदौर रोड पर चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान स्कूल बसों की गहन चेकिंग की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने पर 8 स्कूल बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 13 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।