सदर: प्रयागराज में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के 3 वांछित गिरफ्तार, झलवा इलाके के रहने वाले
Sadar, Allahabad | Apr 29, 2026
धूमनगंज पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 3आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी झलवा क्षेत्र के रहने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महिला ग्राम से सुबेदारगंज रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते के पास से तीनों को पकड़ा।तीनों के खिलाफ थाना धूमनगंज में मु0अ0सं0 132/2026 धारा 70(2)/123/351(3) बीएनएस और 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस है