औराई: घमहापुर में जिलाधिकारी ने अन्नपूर्णा भवन निर्माण स्थल का किया निरीक्षण, पूर्व में चिन्हित जमीन पर भवन बनाने का निर्देश
Aurai, Bhadohi | Apr 9, 2024 औराई क्षेत्र के घमहापुर में सरकारी राशन की दुकान के लिए अन्नपूर्णा भवन निर्माण के लिए हुए विवाद की हकीकत जानने भदोही के जिलाधिकारी विशाल सिंह मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और राजस्व टीम से जमीन के बारे में हकीकत जानी और जिलाधिकारी ने पूर्व में चिन्हित जमीन पर निर्माण का आदेश दिया।