गुमला: पत्नी की मौत के 8 साल बाद उसी कमरे में विक्की ने लगाई फांसी, डिप्रेशन से जूझ रहा था युवक
Gumla, Gumla | Jul 8, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के फोरी आश्रम निवासी 35 वर्षीय विक्की महली ने मंगलवार की रात अपने घर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विक्की महली का विवाह वर्ष 2018 में हुआ था। शादी के करीब छह माह बाद उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद से विक्की गहरे सदमे और डिप्रेशन में रहने लगा था। उसकी कोई संतान भी नहीं थी।