गुमला: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने गुमला में की 16 मामलों की सुनवाई, 9 का निष्पादन*
Gumla, Gumla | Jun 5, 2026 राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा के नेतृत्व में आयोग की टीम शुक्रवार को गुमला पहुंची। गुमला परिषदन में आयोजित सुनवाई के दौरान गुमला, लोहरदगा एवं सिमडेगा जिलों से जुड़े जनजातीय समुदाय के विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई। आयोग ने कुल 16 मामलों की सुनवाई की, जिनमें से 9 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया।