बांसवाड़ा: छोटी पड़ाल गांव में बिजली के तार की चपेट में आए व्यक्ति को बचाने गए व्यक्ति को भी लगा करंट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
पवन पुत्र लालु निवासी छोटी पड़ाल अपनी बाइक लेकर गांव में किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान डंपर की चपेट में आकर टूटे हुए बिजली के तार सड़क पर पड़े थे।पवन को तड़पता देख पास ही मौजूद शंकरलाल पुत्र सवजी उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन बीच-बचाव के दौरान वह भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों का एमजी अस्पताल में उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती ।