सांगोद: सांगोद क्षेत्र में आफत की गर्मी से मिली राहत, मंगलवार शाम को हुई जोरदार बारिश, रुक-रुक कर बरस रहे बादल
Sangod, Kota | Jul 7, 2026 सांगोद क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की उमस और गर्मी के बाद शुरू हुई बारिश ने लोगों को राहत दी, वहीं तेज बरसात से नदी-नालों में भी पानी की आवक शुरू हो गई। सांगोद क्षेत्र में मंगलवार सांय करीब चार बजे बादल घिरने के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। शुरुआत में रिमझिम बारिश हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद तेज झमाझम बारिश होने लगी।