कुंभराज तहसील के बांसाहेड़ा गांव में निर्माण कार्यों का 15 नवंबर दोपहर को चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीना ने निरीक्षण किया। बांसाहेड़ा गांव में अंडेर नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण कर गुणवत्ता देखी निर्माण एजेंसी को समय सीमा में पूरा काम करने निर्देश दिए। इसके बाद गांव में बन रहे नवीन अस्पताल भवन की व्यवस्थाएं गुणवत्ता देखी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।