कानपुर: पुलिस आयुक्त ने गोविंद नगर के ढाल चौराहा और चावला चौराहा का किया निरीक्षण
पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा गोविंद नगर क्षेत्र में पडने वाले ढाल चौराहा, चावला चौराहा एवं नंदलाल चौराहे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधन की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। तथा यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वय को लेकर सख्त निर्देश दिए।