कानपुर: जिलाधिकारी ने उर्सला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, नर्सिंग स्टाफ की लगाई क्लास
मंगलवार 1 बजे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उर्सला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई कर्मचारियों को अनुपस्थित पाया, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। इसके साथ ही डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की क्लास लगाई। वार्डो में जाकर मरीजों से हालचाल लिया। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।