चंदनकियारी: मामरकुदर: चंदा कुमारी मैट्रिक परीक्षा में 93.60% अंकों के साथ बनीं स्कूल टॉपर
बोकारो जिले के बी. एन. हाई स्कूल मामरकुदर की छात्रा चंदा कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा में अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। चंदा ने कुल 468 अंक प्राप्त कर अपने स्कूल में टॉपर बनने का गौरव भी हासिल किया।शनिवार समय लगभग तीन बजे बताया गया कि चंदा कुमारी, जिनके पिता सुनील कुमार और माता सुगा देवी अपनी बेटी की इस कामयाबी पर फूले नहीं समा रहे हैं।