लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र में बार काउंसिल सदस्य पद के प्रत्याशी और अधिवक्ता सीताकांत मिश्रा को ई-रिक्शा लोडर से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक 7 दिसंबर 2025 को नगराम-गंगागंज मार्ग पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी थी।