ईसागढ़: शाहपुर गांव में दबंगों ने 52 वर्षीय अधेड़ के साथ की मारपीट, ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर निवासी सरजीत सिंह उम्र 52 वर्ष ने मंगलवार को रात लगभग 11:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार को रात लगभग नौ बजे गांव के ही मन्ना सिंह और बूटा सिंह ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है, फरियादी की शिकायत पर ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।