शिवपुरी जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह भर्ती मरीजों के दो मोबाइल फोन चोरी हो गए। इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में पास सिस्टम लागू है, जिसके तहत बिना पास के किसी भी अटेंडर को अंदर प्रवेश नहीं दिया जाता। इसके बावजूद चोरी की वारदात होना सुरक्षा में सेंधमारी को दर्शाता है।