🟥 मझवलिया पंचायत के लोहगाजर हाई स्कूल में बन रहे लाइब्रेरी भवन के घटिया निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, रुकवाया काम
📝
सीवान जिले के मझवलिया पंचायत स्थित लोहगाजर हाई स्कूल में निर्माणाधीन लाइब्रेरी भवन के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। विरोध के दौरान ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की।
फिलहाल यह आरोप ग्रामीणों की ओर से लगाए गए हैं। निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। उनका जवाब मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
#Siwan #Majhwalia #Lohgajar #HighSchool #LibraryBuilding #BiharNews #BreakingNews #GroundReport #LocalNews #Construction #HindustanTV #ManishKumar
Mairwa, Siwan | Aug 6, 2026