घरौंडा: गांव कोण्ड में करनाल पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति डोर-टू-डोर अभियान
करनाल थाना घरौंडा क्षेत्र के गांव कोण्ड में पुलिस ने डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक गतिविधियों में जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। संदिग्ध नशा गतिविधि की सूचना 1933 या 112 पर दें।