बुढ़ार: ज्वालामुखी मंदिर तालाब की सीढ़ी निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने वायरल किया वीडियो
जैतपुर क्षेत्र के झींक बिजुरी स्थित ज्वालामुखी मंदिर तालाब किनारे बन रही सीढ़ियों के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि निर्माण में सीमेंट की मात्रा कम उपयोग की जा रही है, जिससे कार्य कमजोर हो रहा है। ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर जांच और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग शनिवार शाम 5 बजे की है।