चरखारी: चरखारी में विश्वकर्मा किट के नाम पर पोस्टमैन पर अवैध वसूली का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
चरखारी पोस्ट ऑफिस के बाहर पोस्टमैन द्वारा महिला से 500 रुपये की अवैध वसूली करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पोस्टमैन विश्वकर्मा योजना किट पार्सल देने के नाम पर रिवई क्षेत्र की डायलिस मरीज शोभारानी अहिरवार के पति से रुपये लेता दिख रहा है। वीडियो वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया।