खरगोन। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ ग्राम रेहकल्या की एक 17 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर ही कीटनाशक गटक लिया। जहर का असर होते ही किशोरी की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुँचे।