बहराइच: जनपद में जांच समिति की रिपोर्ट आने तक नहीं लगेंगे नए स्मार्ट मीटर, पोस्टपेड में परिवर्तित होंगे ज़िले के स्मार्ट मीटर
बुधवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि उत्तर प्रदेश शासन की ओर से प्रीपेड मीटरों में आ रही शिकायतों को लेकर एक जांच समिति का गठन किया गया है। ऐसे में उन्होंने बताया कि जनपद में जाँच समिति की रिपोर्ट आने तक स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे वहीं उन्होंने बताया कि जिले के सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर पोस्टपेड में परिवर्तित होंगे।