लखीमपुर खीरी जिले के शारदा नगर थाना क्षेत्र के ग्राम वजीर पुरवा में जमीन कब्जे का मामला सामने आया है। गांव निवासी सलीम खान ने आरोप लगाया है कि उनके ही गांव के दबंग इरफान ने उनकी जमीन पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया है।पीड़ित ने लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कार्यवाही करने की मांग की है।