खैर: टप्पल में इंसानियत की मिसाल: 112 पुलिस ने बचाई युवक की जान, राहगीर बने तमाशबीन
Khair, Aligarh | Apr 23, 2026 आपको बता दें अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र से इंसानियत और कर्तव्यनिष्ठा की एक बड़ी मिसाल सामने आई है, जहां 112 नंबर पुलिस गाड़ी में तैनात कर्मियों ने एक गंभीर घायल युवक की जान बचाकर अपनी जिम्मेदारी का शानदार परिचय दिया।घटना टप्पल इंटरचेंज की है, जहां बाइक सवार युवक अमित राज, पुत्र देवी चरण, निवासी खंड्या, को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।