श्योपुर: गणतंत्र दिवस को लेकर हुई रिहर्सल, पुलिस और स्कूली छात्र-छात्राओं ने की परेड
श्योपुर। शहर के वीर सावरकर स्टेडियम में आज बुधवार को शाम 04 बजे गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर की जा रही तैयारियों को लेकर रिहर्सल का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं सहित पुलिस जवानो ने एक साथ कदमताल मिलाते हुए परेड की रिहर्सल की हैं। इस दौरान सूबेदार भगवत प्रसाद पांडे, अनिल बाथम सहित पुलिस के जवानो ने परेड के सलामी ली।