श्योपुर: खातोली तिराहे पर टीन शेड लगाने की बात पर मारपीट, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत खातौली तिराहे पर एक युवक से टीनशेड़ लगाने की बात को लेकर मंगलवार की शाम 05 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी आज बुधवार को शाम 05 बजे दी है।