Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
No video available

देहरादून: #uttarakhand मैं पत्रकारों के साथ हुई मारपीट। जाने क्या बोले घायल पत्रकार। #dehradun #parvatjan

Dehradun, Dehradun | Jan 17, 2021

MORE NEWS

गढ़वाल की 330 मेगावाट श्रीनगर जलविद्युत परियोजना के अडानी समूह के अधिग्रहण को लेकर उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है।

कांग्रेस ने राज्य सरकार पर कॉर्पोरेट हितों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पॉल ने कहा कि प्रदेश की जमीन, जल और प्राकृतिक संसाधनों को लगातार बड़े उद्योगपतियों के हवाले किया जा रहा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और भूकंप जैसी संवेदनशील चुनौतियों को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा।
देखिए कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पॉल ने इस मुद्दे पर क्या कहा.

#SrinagarHydelProject  
#AdaniGroupUttarakhand  
#CongressVsBJP  
#SujataPaul  
#PahadKeSansadhan

गढ़वाल की 330 मेगावाट श्रीनगर जलविद्युत परियोजना के अडानी समूह के अधिग्रहण को लेकर उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने राज्य सरकार पर कॉर्पोरेट हितों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पॉल ने कहा कि प्रदेश की जमीन, जल और प्राकृतिक संसाधनों को लगातार बड़े उद्योगपतियों के हवाले किया जा रहा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और भूकंप जैसी संवेदनशील चुनौतियों को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा। देखिए कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पॉल ने इस मुद्दे पर क्या कहा. #SrinagarHydelProject #AdaniGroupUttarakhand #CongressVsBJP #SujataPaul #PahadKeSansadhan

Dehradun, Dehradun | Jun 27, 2026

यूकेडी नेता आशीष नेगी की जनता से बड़ी अपील।

'1984' और 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' को लेकर जारी विवाद के बीच आशीष नेगी ने वीडियो संदेश जारी कर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और अब पूरे विवाद का असली चेहरा सामने आ गया है।
वीडियो में आशीष नेगी ने जनता से अपील करते हुए पूरे मामले को तथ्यों के आधार पर समझने की बात कही और अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी।
पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

#AshishNegiAppeal  
#UKDLeaderVideo  
#OperationBlueStarVivad  
#UttarakhandPolitics  
#1984Controversy

यूकेडी नेता आशीष नेगी की जनता से बड़ी अपील। '1984' और 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' को लेकर जारी विवाद के बीच आशीष नेगी ने वीडियो संदेश जारी कर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और अब पूरे विवाद का असली चेहरा सामने आ गया है। वीडियो में आशीष नेगी ने जनता से अपील करते हुए पूरे मामले को तथ्यों के आधार पर समझने की बात कही और अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #AshishNegiAppeal #UKDLeaderVideo #OperationBlueStarVivad #UttarakhandPolitics #1984Controversy

Dehradun, Dehradun | Jun 27, 2026

आशीष नेगी के '1984' और 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' संबंधी बयान पर जारी विवाद के बीच यूकेडी ने दिया अपना पक्ष।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय नेता देवचंद उत्तराखंडी ने कहा कि आशीष नेगी के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। उनका कहना है कि बयान का उद्देश्य किसी धर्म, जाति या समुदाय को बांटना नहीं था।

यूकेडी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय दल पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही स्पष्ट किया कि उत्तराखंड क्रांति दल हमेशा से हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित सभी समुदायों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी रही है और सामाजिक सौहार्द व उत्तराखंड की एकता में विश्वास रखती है।

#AshishNegiVivad  
#UKDStatement  
#DevchandUttarakhandi  
#UttarakhandKrantiDal  
#pahadkirajneeti

आशीष नेगी के '1984' और 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' संबंधी बयान पर जारी विवाद के बीच यूकेडी ने दिया अपना पक्ष। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय नेता देवचंद उत्तराखंडी ने कहा कि आशीष नेगी के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। उनका कहना है कि बयान का उद्देश्य किसी धर्म, जाति या समुदाय को बांटना नहीं था। यूकेडी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय दल पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही स्पष्ट किया कि उत्तराखंड क्रांति दल हमेशा से हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित सभी समुदायों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी रही है और सामाजिक सौहार्द व उत्तराखंड की एकता में विश्वास रखती है। #AshishNegiVivad #UKDStatement #DevchandUttarakhandi #UttarakhandKrantiDal #pahadkirajneeti

Dehradun, Dehradun | Jun 27, 2026

उत्तराखंड में मौसम का रेड अलर्ट: पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 'अतिवृष्टि' की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के पहाड़ी जिलों के लिए आगामी 48 घंटों का महत्वपूर्ण पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों में मूसलाधार बारिश (तीव्र से अति तीव्र दौर) की प्रबल संभावना है।वहीं, 29 और 30 जून को मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा।

 इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने और तेज अंधड़ चलने की भी चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने चारधाम यात्रियों और संवेदनशील इलाकों में रह रहे लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

उत्तराखंड में मौसम का रेड अलर्ट: पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 'अतिवृष्टि' की चेतावनी देहरादून: उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के पहाड़ी जिलों के लिए आगामी 48 घंटों का महत्वपूर्ण पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों में मूसलाधार बारिश (तीव्र से अति तीव्र दौर) की प्रबल संभावना है।वहीं, 29 और 30 जून को मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने और तेज अंधड़ चलने की भी चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने चारधाम यात्रियों और संवेदनशील इलाकों में रह रहे लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Dehradun, Dehradun | Jun 27, 2026

धामी सरकार की सटीक व्यवस्थाओं से सुगम हुई श्री हेमकुंड साहिब यात्रा; श्रद्धालुओं ने जताया आभार

"उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार के कुशल प्रबंधन और ठोस प्रयासों के चलते इस वर्ष श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा अत्यंत शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। बड़ी संख्या में देश-विदेश से पहुँच रहे सिख श्रद्धालु और अन्य तीर्थयात्री प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं से बेहद संतुष्ट नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि सुगम मार्ग, बेहतर सुरक्षा और ठहरने की उचित व्यवस्थाओं ने उनकी यात्रा को और भी सुखद बना दिया है। इस सफल आयोजन के लिए तीर्थयात्रियों ने मुख्यमंत्री धामी और राज्य सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया है।"

धामी सरकार की सटीक व्यवस्थाओं से सुगम हुई श्री हेमकुंड साहिब यात्रा; श्रद्धालुओं ने जताया आभार "उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार के कुशल प्रबंधन और ठोस प्रयासों के चलते इस वर्ष श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा अत्यंत शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। बड़ी संख्या में देश-विदेश से पहुँच रहे सिख श्रद्धालु और अन्य तीर्थयात्री प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं से बेहद संतुष्ट नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि सुगम मार्ग, बेहतर सुरक्षा और ठहरने की उचित व्यवस्थाओं ने उनकी यात्रा को और भी सुखद बना दिया है। इस सफल आयोजन के लिए तीर्थयात्रियों ने मुख्यमंत्री धामी और राज्य सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया है।"

Dehradun, Dehradun | Jun 27, 2026