आरा: सर्किट हाउस में होमगार्ड अभ्यर्थियों के बहाली में समय के सवाल पर डिप्टी सीएम ने नहीं दिया जवाब, कहा- विषय दूसरा है
Arrah, Bhojpur | Sep 24, 2024 डिप्टी सीएम विजय सिन्हा आज आरा में कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंचे। जहां पर उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। इस दौरान पत्रकारों ने सवाल किया कि होमगार्ड अभ्यर्थियों के बहाली में समय को लेकर समस्या हो रही है। इसका जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि यह विषय दूसरा है और कन्नी काटते हुए वहां से निकल गए।