आरा: नवादा चौक के समीप अनियंत्रित बाइक सवार ने मिठाई दुकानदार को मारी टक्कर, घायल दुकानदार को अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Sep 24, 2024 नवादा थाना क्षेत्र के नवादा चौक के समीप मंगलवार रात्रि 8:00 बजे अनियंत्रित बाइक सवार ने मिठाई दुकानदार नवादा मोहल्ला निवासी बैजनाथ प्रसाद गुप्ता के पुत्र अजीत कुमार गुप्ता उर्फ बबलू को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दुकानदार को आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती जहां इलाज चल रहा है।