आरा: भोजपुर हैंडबॉल टीम ने सूबे में तीसरा स्थान हासिल किया, कांस्य पदक जीता
Arrah, Bhojpur | Sep 24, 2024 राजास्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता 2024-25 में पूरे बिहार में भोजपुर तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को आज मंगलवार शाम 4:00 बजे निजी विद्यालय में सम्मानित किया गया। भोजपुर हैंडबॉल के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि काफी मशक्कत और संघर्ष के बाद आखिरकार हमारी टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है।