पातेपुर के नीरपुर गांव में हैवान पति द्वारा पत्नी अंजली की हत्या के तीन दिन बाद मंगलवार की दोपहर 3 बजे के करीब शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव का अंतिम संस्कार उसके पिता ने मात्र दो लोगों के सहयोग से गांव के ही श्मशान में कर दिया। समाज की विडंबना है कि महिला की हत्या के बाद उसे चार लोगों का कंधा भी नसीब नहीं हुआ। ग्रामीण अंतिम संस्कार में शामिल नहीं ।