आमला: आमला रेलवे स्टेशन पर रेल पटरी पार करते समय युवक का पैर फंसा, पैर में हुआ फ्रैक्चर, टला बड़ा हादसा
Amla, Betul | Apr 5, 2026 आमला रेलवे स्टेशन पर 5 अप्रैल को 9 बजे करीब एक बड़ा हादसा होते होते टल गया है। ज़ब एक युवक का पैर रेल पटरी में फंस गया घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई थी,लोगों ने बताया कि संजू सुबह रेलवे स्टेशन पर रेल पटरी पार कर रहा था।इसी दौरान उसका एक पैर रेल पटरी में फंस गया वह बुरी तरह जख्मी और फेक्चर हो गया उसे आमला अस्पताल लाया जहाँ डॉ द्वारा प्राथमिक उपचार किया है