मंडला: मंडला में बदला मौसम, तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश, गर्मी से राहत, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
Mandla, Mandla | May 5, 2026 मंडला जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को आज उस समय राहत मिली, जब तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। मंगलवार को दोपहर 3 30 बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी इतनी तेज थी कि कई जगहों पर पेड़ की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ।