किस्को: जर्जर सड़क व पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत हिसरी, अरेया पंचायत तथा पेसरार प्रखंड के हिसाग पंचायत को जोड़ने वाली हिसरी-बोंगा सड़क पर स्थित पुलिया पिछले करीब तीन वर्षों से क्षतिग्रस्त है। मनोज उरांव के घर के समीप स्थित इस पुलिया की खराब स्थिति के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर बुधवार को ग्रामीणों