बरबीघा: बरबीघा पुलिस ने मलिलचक गांव में छापामारी कर एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया
बरबीघा पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाना पुलिस ने मलिलचक गांव में छापामारी कर एक फरार कारोबारी को धर दबोचने में सफलता पाई। पुलिस द्वारा गिरफ्तार फरार कारोबारी की पहचान गांव के स्व फ़ग्गू चौधरी के पुत्र शिबू चौधरी के रूप में की गई है।छापामारी का नेतृत्व बरबीघा थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक गौरव कुमार ने की।