बरबीघा: अहियापुर गांव में खेत जुताई के बकाया पैसे मांगने पर दो भाइयों से मारपीट, मामला दर्ज
अहीयापुर गांव में खेत जुताई का बकाया पैसा मांगना मुकेश कुमार को महंगा पड़ गया। आरोप है कि गांव के निवेश सिंह, अशोक सिंह, सिंटू कुमार और सचिन कुमार ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर मुकेश और उसके भाई रूपेश कुमार को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना बुधवार दोपहर 12 बजे की है। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है।